सूजी उत्तपम रेसिपी/रवा उत्तपम रेसिपी/Rawa Uttapam recipe

0

हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब उम्मीद करती हूं आपको हमारी पिछली बताई गई रेसिपी पसंद आई होगी और आपने उसे अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश करी होगी|
दोस्तों क्या आपको भी सुबह का नाश्ता / ब्रेकफास्ट (Breakfast) में क्या बनाएं यह सोचकर रोज कंफ्यूजन होता है? क्या आपके घर वाले भी आपको ब्रेकफास्ट में कुछ नया बनाने के लिए हमेशा कहते रहते हैं ? तो यह अकेले आपके घर की समस्या नहीं है हमारे सबके घर में सब कोई रोज क्या नया बनाएं यही सोचकर सुबह-सुबह कंफ्यूज हो जाते हैं|

दोस्तों इसी कन्फ्यूजन को मिटाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान सी रेसिपी जिसे आप अपने घर में सुबह का नाश्ता यानी कि ब्रेकफास्ट (Breakfast) के लिए आसानी से बना सकते हैं, वह खाने में जितना टेस्टी है स्वास्थ्य के लिए उतना ही अच्छा है और टेस्टी हेल्दी डिश का नाम है सूजी उत्तपम / रवा उत्तपम |

सूजी उत्तपम जिसे कई लोग रवा उत्तपम भी कहते हैं साउथ इंडिया South India कि एक फेमस Famous डिश है| पर आजकल हमारे जैसे नॉर्थ इंडियन को भी साउथ इंडिया South India की डिश काफी ज्यादा पसंद आ रही है| इडली, डोसा, उपमा यह सब तो आपने खाया होगा पर क्या आपने घर में बनाया हुआ सूजी/रवा उत्तपम खाया है ? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बता दें इसको बनाने की आसान रेसिपी इसे बनाना जितना आसान है, खाने में यह उतना ही टेस्टी और हेल्दी है और यह बनने में ज्यादा वक्त भी नहीं लेता| तो आइए देखते हैं सूजी / रवा उत्तपम की यह रेसिपी|

                                   

सूजी / रवा उत्तपम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important Ingredients for Sooji/ Rawa Uttapam:

  • एक कप के लगभग सूजी या रवा
  • 1/2 आधा कप से कम ताजा फेंटा हुआ दही
  • 1 एक बड़ा साइज का प्याज (बिल्कुल बारीक बारीक पर में कटा हुआ)
  • दो से तीन हरी मिर्च (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटे हुए)
  • 2 टेबल स्पून के करीब हरा धनिया (अच्छी तरीके से धुली हुई है बारीक बारीक कटी हुई)
  • 1 मीडियम साइज का टमाटर (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1/2 आधा कप के लगभग बंधा गोभी (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1/2 आधा कप के लगभग शिमला मिर्च (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 इंच के लगभग अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल (जरूरत के अनुसार भर इतना)
  • स्वाद के अनुसार भर नमक
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के करीब इनो (आप खाने वाला सोडा भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच से कम राई (जिसे सब काला सरसों भी बोलते हैं)

सूजी उत्तपम/ रवा उत्तपम बनाने की विधि/ Sooji/ Rawa Uttapam recipe:

  • एक पतीला ले और उसने एक कप के लगभग सूजी/ रवा डालें और उस में दही डालकर सूजी/ रवा और दही को अच्छे तरीके से मिलाना है| दोनों को इस तरह से मिलाना है जैसे कि आप पकोड़े के घोल को मिलाते हैं|
  • अब इसमें एक बड़ा साइज का बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ प्यार, 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ टमाटर, 1/2 आधा कब की लगभग बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, 1/2 बारीक कटा हुआ बंधा गोभी, 2 टेबलस्पून के करीब बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाले और सबको एक बार अच्छी तरीके से मिलाएं|
  • सूजी/ रवा का गोल तार करने के लिए जरूरत परने पर उसमें जरूरत भर पानी भी मिलाएं| पर ध्यान रखें कि पानी की मात्रा ज्यादा भी ना हो वरना घोल बहुत ज्यादा पतला हो जाएगा और उत्तपम नहीं बन पाएगा|
  • अब इसमें 1 इंच के लगभग कद्दूकस किया हुआ अदरक, दो से तीन बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाले और सबको अच्छे तरीके से मिलाएं|
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और साथ ही 1/2 आधा छोटा चम्मच के करीब इनो डालें|
  • नमक और इनो डालने के बाद इसमें 1/2 आधा छोटा चम्मच के काली मिर्च पाउडर और आधा छोटा चम्मच के लगभग लगभग लाल मिर्च पाउडर डालें और सारे घोल को अच्छे तरीके से मिला दे|
  • ध्यान रखें अगर तैयार किया हुआ सूजी/ रवे का घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ा सा पानी और डाल दे और फिर सबको अच्छे तरीके से मिला दे|
  • अब इस तैयार किए हुए सूजी/ रवा के घोल को 15 से 20 मिनट तक के लिए ढक कर छोड़ दें|
  • घोल को 10 से 15 मिनट तक ढक कर रखने के बाद एक नॉन स्टिक तवा गैस पर चढ़ाएं और तवा को गर्म करें| तवा गर्म हो जाने के बाद उसमें एक चम्मच के करीब तेल डालें और पूरे तवे पर अच्छे तरीके से तेल को तवे पर फैला दे और तेल को गर्म होने के लिए छोड़ दें|
  • तेल के गर्म हो जाने के बाद उसमें जरा सी राई डालें और जब राई चटकने लगे तब एक बड़ा चम्मच सूजी/ रवा का तैयार किया हुआ  सब्जियां उत्तपम सब्जियां घोल तवा पर डालें और डोसा की तरह गोल गोल आकार में सब्जियां उत्तपम सब्जियां  को तवा पर फैला दें|
  • तवा पर उत्तम के घोल को फैलाने के बाद ऊपर से बारीक बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी डालें|
  • अब जरा सा तेल उत्तपम के चारों तरफ और उत्तपम के जरा सा ऊपर भी डालें|
  • अब एक चम्मच की मदद से सभी ऊपर डाली सब्जियां को अच्छे तरीके से दबा दें ताकि वह नीचे से अच्छे तरीके से पक जाए|
  • चूल्हे के आंच धीमी ही रखें और जब नीचे से उत्तपम हल्का गोल्डन ब्राउन कहो जाए और सिक जाये तब उत्तपम को दूसरी तरफ पलट दे, ताकि वह दूसरी तरफ से भी अच्छी तरीके से पक जाए|
  • ऐसे ही सूची / रवा उत्तपम को पलटते हुए दोनों तरफ से पकाते रहें और जब सब्जियां पूरी तरह से अच्छे से पक जाए और उत्तपम भी ब्राउन / भूरा रंग का हो जाए तो फिर गैस बंद कर दें, आपका टेस्टी सूजी/ रवा उत्तपम बन कर बिल्कुल तैयार है|

आप इस टेस्टी सूजी रवा उत्तपम/ Rawa Sooji Uttapam को मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी या फिर हरे धनिए की चटनी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं|

                                 

ऐसे ही आप कई सारी रेसिपी को इन लिंक से ढूंढ सकते हैं:

पनीर जलफ्रेंजी बनाने की विधि हिंदी में/ Paneer Jalfrezi recipe in Hindi

लिट्टी चोखा बनाने की विधि | Litti Chokha Recipe In Hindi

सोयाबीन चिली बनाने की विधि हिंदी में- Soyabean Chilli Recipe In Hindi

रवा उत्तपम बनाने के लिए कुछ ध्यान में रखने वाली बातें / Important things to remember:

  • उत्तपम बनाने के लिए जितनी मात्रा में आप सूजी और रवा लेंगे उसके हिसाब से दही की मात्रा घटाएं या बढ़ाएं|
  • उत्तपम बनाने के लिए हमने जो भी सब्जियां ली है उसे आप अपनी पसंद से उत्तपम में डाल भी सकते हैं या नहीं भी डाल सकते हैं|
  • आप उत्तपम में फूलगोभी भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल सकते हैं|
  • उत्तपम में नमक स्वाद के अनुसार ही डालें|
  • उत्तपम में ज्यादा मसाले नहीं लगते इसे आप इसमें ज्यादा मसाले नहीं डालें|
  • अगर आपके पास इनो नहीं है तो आप उत्तपम में खाने वाला सोडा भी डाल सकते हैं|
  • उत्तपम को ध्यान से दोनों तरफ से पलट के पकाना है ताकि सारी सब्जियां अच्छे तरीके से पक जाए|
  • आप उत्तपम बनने के बाद उसके ऊपर से क्रश किए हुए चीज भी डाल सकते हैं, चीज डालने से और भी ज्यादा एसटी लगेगा|
  • उनके साथ खाने के लिए अगर आपके पास कोई चटनी ना हो तो आप उसे सिंपल टोमेटो सॉस Tomato Sauce के साथ भी खा सकते हैं|

यह कुछ छोटी मोटी ध्यान बातें हैं जिन्हें में ध्यान में रखकर आप यह टेस्टी और हेल्दी उत्तपम ब्रेकफास्ट शाम का नाश्ता किसी के लिए भी बना सकते हैं|
उम्मीद करती हूं आपको यह हमारी बताएं भी रेसिपी पसंद आई होगी और आप इस रेसिपी को अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश करेंगे| आप हमें या कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं कि आपने यह कैसे बनाया और सबको कितना ज्यादा पसंद आया और अगर आपको इस रेसिपी से संबंधित कुछ पूछना है या आप इसे कुछ अलग तरीके से बनाते हैं तो आपको अभी हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकते हैं|

और ऐसे ही अगर आपको किसी अन्य रेसिपी के बारे में पूछना है तो वह आप हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर पूछ सकते हैं हम आपके पूछे गए रेसिपी को बताने की जरूर कोशिश करेंगे| चलिए मिलते हैं अब ऐसे ही किसी अन्य रेसिपी में|

धन्यवाद..|
खुश रहें और स्वस्थ रहें..|

ऐसे ही आप कई सारी रेसिपी को इन लिंक से ढूंढ सकते हैं:

मुगलई पराठा रेसिपी हिंदी में/ Mughlai Pratha Recipe in Hindi

Aloo Tikki recipe / आलू टिक्की रेसिपी