Cheese Pratha recipe in Hindi/ चीज पराठा की रेसिपी हिंदी में

0

चीज पराठा बनाने की रेसिपी हिंदी में/ Cheese Pratha recipe in Hindi:हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप लोग उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई थी की रेसिपी और को पसंद आ जाओगी और आपने सब घर बनाने की जरूर कोशिश की होगी, अगर आपको हमारे किसी रेसिपी के बारे में कुछ पूछना है या किसी रेसिपी के बारे में कुछ बताना है तो वह भी आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर पूछ सकते हैं या फिर बता सकते हैं|

 

दोस्तों आपने हमेशा के पराठे खाए होंगे जैसे कि पनीर पराठा, आलू का पराठा, गोभी का पराठा, मूली का पराठा इत्यादि, पर क्या आपने चीज का पराठा (Cheese Pratha) खाया है? नहीं ना? चीज को आप लोगों ने पिज्जा में, बर्गर में या फिर सैंडविच में खाया होगा लेकिन क्या आपको पता है आप चीज का पराठा भी बना सकते हैं| जिस तरीके से हम अन्य सारे पराठे बनाते हैं वैसे ही हम यह चीज पराठा भी बना सकते हैं|
कुछ दिनों पहले मैं पंजाब अपने पूरे परिवार वालों के साथ घूमने गई थी वहां मैंने एक बहुत ही फेमस ढाबा पर चीज पराठा मैन्यू में देखा था और वही मैंने इसे आर्डर करके इसे पहली बार खाया था| मुझे यह चीज पराठा इतना पसंद आया कि मैंने ढाबे वाले से इसकी रेसिपी के बारे में पूछ लिया| अब मैं हमेशा ही इसे अपने घर में खाने के लिए बनाते रहती हूं, अगर आप भी कभी एक ही तरह के खाना बना बना कर और सबको खिला खिला कर बोर हो गए हैं तो आप यह नहीं रेसिपी चीज पराठा अपने घर में बना सकते हैं| चीज पराठा खाने में तो बहुत स्वादिष्ट बनाने में भी उतना ही आसान है तो आइए देखते हैं चीज पराठा बनाने की यह आसान विधि|

चीज पराठा बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री/ Important Ingredients for Cheese Pratha:

  • 2 दो कप के लगभग गेहूं का आटा Wheat Flour
  • 2 दो से 2 1/2 ढाई चम्मच के लगभग तेल (पराठे को सेकने के लिए)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच से भी थोड़ा सा कम नमक
  • जरूरत के अनुसार भर आटा गूंथने के लिए पानी

चीज पराठा के स्टाफिंग के लिए सामग्री/ Ingredients for stuffing of Cheese Pratha:

  • 1 1/2 डेढ़ कप के मोजेरिला चीज (अच्छे तरीके से कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 आधा कप के लगभग प्याज (बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 एक बड़ा चम्मच के लगभग हरा शिमला मिर्च (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 एक बड़ा चम्मच के लगभग लाल शिमला मिर्च (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 से 3 हरी मिर्च (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग हरा धनिया (बिल्कुल बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 4 से 5 ऑलिव Olives (बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 5 जालापिनो Jalapeno (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • स्वाद के अनुसार भर नमक
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग चिल्ली फ्लेक्स Chilli Flakes

हमारे द्वारा बताई गई अन्य सारी रेसिपी को भी पढ़े:

चीज पराठा बनाने की विधि हिंदी में/ Cheese Pratha recipe in Hindi:

  • सबसे पहले एक बड़े पतीले में 2 दो कप के लगभग गेहूं का आटा निकाले और उसमें आधा छोटा चम्मच के लगभग नमक और आधा छोटा चम्मच के लगभग तेल डालें और सबको मिलाएं|
  • नमक और हल्का सा तेल डालने के बाद आटे में जरूरत के अनुसार इतना पानी डालें और इसे अच्छे तरीके से गूथ लें|
  • ध्यान रखें पानी की मात्रा ज्यादा नहीं डालें वरना आपका आटा गीला हो जाएगा|
  • आटा गूंथने के बाद इसे एक कपड़े की मदद से लगभग 30 से 45 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें|

अब हमें अपना पराठे का भरावन तैयार करना है:

  • भरावन के लिए सबसे पहले मोजरेला चीज को कद्दूकस की मदद से अच्छे तरीके से कस ले|
  • अब प्याज, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, 4 से 5 ऑलिव Olives और 5 जालापिनो Jalapeno को बारीक बारीक टुकड़ों में अच्छे तरीके से काट ले|
  • उसके बाद सारे सब्जियों को एक बड़े कटोरी में एक साथ डालें और उसमें सात के अनुसार भर नमक, 1/2 आधा छोटा चम्मच के लगभग जीरा पाउडर और आधा छोटा चम्मच के लगभग चिल्ली फ्लेक्स Chilli Flakes डाले और सब को अच्छे तरीके से मिला ले|
  • अब कद्दूकस किया हुआ चीज को भी सब्जियों और मसालों में अच्छे तरीके से मिला ले|

भरावन तैयार करने के बाद अब हमें पराठा बनाना है:

  • अपने दोनों हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और गूथे हुए आटे से एक छोटे बॉल साइज का गोला तोड़े और उसे एकदम गोल बॉल की आकार दे|
  • गोल गेंद का आकार देने के बाद उंगलियों की मदद से आटे में थोड़ा गड्ढा करें और उसमें चीज और बाकी के सामग्री डालें| अब उसका मुंह आटे से ही बंद कर दें|
  • ऐसे करके सारे आटे के गेंद में भरावन भरले और इसे साइड में रखें|
  • अब एक-एक कर के सारे आटे के गेंद को हल्का-हल्का सूखा आटा लगा कर के गोल पराठे के जैसा बेल ले|
  • अब एक नॉन स्टिक तवा गैस पर चढ़ाएं और तवा गर्म हो जाने के बाद पराठा तवा पर डालें |
  • थोड़ा थोड़ा तेल डालकर पराठे को हर तरह से पकाना है|
  • एक तरफ से पक जाने के बाद पराठे को दूसरी तरफ पलट कर छोड़ दें, दोनों तरफ से पक जाने के बाद एक प्लेट में पराठे को निकाल कर रख दें|
  • लीजिए आपका घर में बनाया हुआ चीज पराठा बन कर बिल्कुल तैयार है, इसे आप टोमेटो सॉस या फिर अपने पसंद की कोई भी हरिया लाल चटनी के साथ से परोसे| यह खाने में बहुत अच्छे लगेंगे|

चीज पराठा बनाते वक्त कुछ ध्यान में देने वाली जरूरी बातें/ Some Important things to remember:

  • चीज पराठा बनाने के लिए आप मोजरेला चीज के साथ साथ अपने पसंद की कोई भी चीज कद्दूकस करके चीज पराठा में डाल सकते हैं| मगर ध्यान रखें मोजेरिला चीज डालने से पराठे अच्छे बनेंगे|
  • आप बाजार में आसानी से मिलने वाली अमूल चीज क्यूब को भी कद्दूकस करके इसमें डाल सकते हैं|
  • आप चीज पराठा बना के लिए पराठे में कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर भी डाल सकते हैं|
  • पनीर के साथ साथ आप उबला हुआ आलू डालकर चीज पराठा बना सकते हैं|
  • चीज पराठा का गोला बनाते वक्त आप इसमें ऊपर से थोड़ा सा पिज़्ज़ा सॉस भी डाल सकते हैं|
  • अगर आपके पास ऑलिव Olives और जालापिनो Jalapeno ना हो तो आप इसे पराठे में साला कोई जरूरी नहीं है यह बस आप के पराठे का थोड़ा स्वाद बढ़ाता है|
  • अगर आप तीखा खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप इसमें चिल्ली फ्लेक्स ना डालें, आप इसके जगह पर लाल मिर्ची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • धनिया पत्ता के साथ साथ आप इसमें कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं|

हमारे द्वारा बताई गई अन्य सारी रेसिपी को भी पढ़े:

छोटी मोटी ध्यान में रखने वाली बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप यह स्वादिष्ट और टेस्टी पराठा बना सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं| तो अगर आपके घर कोई बर्थडे पार्टी हो या फिर हो कोई फंक्शन या आए हुए हो काफी ज्यादा मेहमान तो आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है आप यह स्वादिष्ट चीज पराठे बना सकते हैं |तो अब मैं चली अपने किचन बनाने यह स्वादिष्ट चीज पराठे आप भी जाइए अपने किचन और बनाइए यह सिंपल सी रेसिपी और हमें लिखकर जरूर बताइए कि आपने इस रेसिपी को कैसे बनाया और आपको और आपके परिवार वालों को यह कितना ज्यादा पसंद आया|

साथ ही साथ अगर आपको किसी अन्य रेसिपी के बारे में कुछ पूछना है या फिर कोई और रेसिपी बनानी सीखनी है तो वह भी आप हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर पूछ सकते हैं हम आपके पूछे गए रेसिपी के बारे में बताने की पूरी कोशिश करेंगे| चलिए मिलते हैं अब हमारी ऐसे ही किसी अगली रेसिपी में तब तक के लिए पढ़ते रहिए हमारी बताई गई अन्य सारी रेसिपी को|

धन्यवाद..|
खुश रहें और स्वस्थ रहें और हमारी बधाई का रेसिपी को पढ़ते रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here