लिट्टी चोखा बनाने की विधि | Litti Chokha Recipe In Hindi

0

लिट्टी चोखा बनाने की विधि – नमस्कार दोस्तों… कैसे हैं आप सब? उम्मीद करती हूं कि आपको मेरी बताई गई वह पिछली रेसिपी पसंद आई होगी और आपने उस रेसिपी को बनाने का ट्राई जरूर किया होगा… तो मुझे कमेंट सेक्शन में लिख कर जरूर बताएं की रेसिपी कैसे बनी और आप सब को कितना पसंद आया|

पिछली रेसिपी की तरह आज भी मैं एक ऐसी रेसिपी आप सब लोग के लिए ले करके आई हूं जिसके बारे में आप लोगों ने सुना तो बहुत होगा और शायद खाया भी होगा कहीं बाहर,और  उस रेसिपी का नाम है लिट्टी चोखा / Litti Chokha. लिट्टी चोखा/ Litti Chokha को बिहार और झारखंड की पारंपरिक डिश के नाम से सब जानते हैं, पटना की लिट्टी चोखा तो विश्व प्रसिद्ध है| सबको पता है की लिट्टी चोखा आजकल के लोगों को कितना पसंद आ रहा है| लिट्टी चोखा राजस्थान की प्रसिद्ध डिश “बाटी” से कुछ मिलती-जुलती ही है|

लिट्टी चोखा रेसिपी हिंदी में / Litti Chokha Recipe In Hindi:

हालांकि लिट्टी और राजस्थान की भांति दोनों ही अलग अलग डिश है| लिट्टी आटा मैं सत्तू डालकर बनाया जाता है, और लोग इसे बैंगन, आलू या फिर टमाटर का चोखा के साथ खाना बहुत ज्यादा ही पसंद करते हैं| लिट्टी चोखा एक बहुत ही प्रसिद्ध भोजन है बिहार का जो कि बिहार के लगभग हर घरों में बंता है और सारे घरों के परिवार वालों को यह बहुत ज्यादा ही पसंद आता है|

लिट्टी चोखा बनाने की विधि | Litti Chokha Recipe In Hindi

पहले जमाने में तो लिट्टी को लोग मिट्टी के चूल्हे,या उपले (cow dung cakes) या फिर कोयला बहुत-के चूल्हे पर बनाया करते थे| पर आजकल तो ऐसे चूल्हे बहुत ही मुश्किल से किसी गांव में ही मिलते हैं| अब हम मिट्टी का चूल्हा तो नहीं ला सकते लेकिन आप इसे माइक्रोवेव Moicrowave या नॉर्मल एस के चूल्हे पर भी बना सकते हैं| ऐसे तो लिट्टी को 2 तरीके से बना सकते हैं पहला है तेल में छान कर और दूसरा है चूल्हे पर सेककर|

हम आपको दोनों तरीकों से लिखते कैसे बनाते हैं बताएंगे ताकि आपको किस तरीके से लिट्टी और चोखा खाने का मन करे आप उस तरीके से इसे खा सकती हैं| तो आइए देखते हैं लिट्टी चोखा बनाने की यह विधि|

लिट्टी  बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important Ingredients for Litti.

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री/ Ingredients for Litti:
  • 2 दो कप के लगभग गेहूं का आटा (Whole Wheat Flour)
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 2 छोटा चम्मच घी
  • 1 एक चुटकी के लगभग खाने वाला सोडा
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के करीब अजवाइन
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच के करीब मंगरेला
लिट्टी के भरावे के लिए सामग्री/ Ingredients for Litti filling:
  • 1 एक कप सत्तू
  • और 1 चम्मच के लगभग सरसों का तेल
  • 1 इंच के लगभग अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 से 3 हरी मिर्च (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 मीडियम साइज का प्याज (बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 से 3 लहसुन की कलियां (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच के लगभग हरा धनिया (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग अचार का मसाला
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर

लिट्टी बनाने की विधि हिंदी में/ Litti recipe in Hindi:

  • सबसे पहले एक पतीला ले और उसमें 2 दो कप के लगभग गेहूं का आटा चलनी से अच्छे से चालकर डाले|
  • अब आटे में 1/2 आधा छोटा चम्मच नमक,2 छोटा चम्मच घी, 1 चुटकी के लगभग खाने वाला सोडा,1/2 आधा छोटा चम्मच के करीब अजवाइन और 1/2 आधा छोटा चम्मच की करीब मंगरेला डालकर अच्छे से मिलाएं|
  • इसके बाद अब इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालकर इसे गूथ लें| ध्यान रखें पानी की मात्रा ज्यादा भी ना डालें वरना आटा गीला हो जाएगा, आटे में जरूरत के अनुसार पानी डालें और उसे नरम करके गूथ लें|
  • अब गूथे हुए आटे को लगभग 30 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दे|

लिट्टी का भरवान बनाने की विधि/ Recipe for making Litti filling:

  • एक बड़े कटोरी में एक कप सत्तू डालें|
  • अब सत्तू में एक चम्मच के लगभग सरसों तेल, दो से तीन बारीक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 मीडियम साइज का बारीक बारीक कटा हुआ प्याज, दो से तीन लहसुन की कलियां बारीक बारीक कटी हुई,2 दो चम्मच के लगभग हरा धनिया बारीक बारीक कटा हुआ, स्वाद के अनुसार नमक, छोटा चम्मच के लगभग अचार का मसाला, 1 इंच के लगभग अदरक (कद्दूकस किया हुआ) और एक छोटा चम्मच के लगभग लाल मिर्च पाउडर डाले और सबको सत्तू में अच्छे तरीके से मिला ले|
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे मिलाएं ध्यान रखें ज्यादा पानी नहीं रखना है बस सत्तू सुखाना रहे उतना पानी डालकर इसे मिलाना है|
  • पानी इतना ही डालें कि आप सभी से आटे में भरे तो आटा गिला ना हो और लिट्टी अच्छे से बने|

लिट्टी बनाने की विधि/Assembling the Litti:

  • अब गूथे हुए आटे को छोटा छोटा तोड़ ले और एक नींबू के जितना बड़ा गेंद जैसा बना ले और हाथ की मदद से थोड़ा सा गड्ढा कर दे|
  • अब 2 छोटा चम्मच के लगभग सत्तू का भरवान आटे में डालें और फिर से आटे से ढक कर उसका एक छोटा गेंद बना ले| ऐसे ही एक-एक करके सत्तू का भरवा आटे के गोले में भर के छोटे-छोटे से गेंद जैसा बना ले|
  • गेंद के मुंह को अच्छे तरीके से बंद करें|
  • अब एक कपड़े से सारे लिट्टी को अच्छे से ढक कर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें|
  • अब माइक्रोवेव Microwave को 180 डिग्री पर थोड़ी देर के लिए गर्म होने के लिए छोड़ दें|
  • जब अब माइक्रोवेव Microwave गरम हो जाए तब माइक्रोवेव में 20 मिनट से 25 मिनट तक के लिए पकने के लिए छोड़ दें| लिट्टी को आपात पकाना है जब तक लिट्टी हल्के भूरे रंग का ना हो जाए|
  • ध्यान रखें जब 10 से 12 मिनट हो जाए तब मिट्टी को दूसरी तरफ पलट दे|
  • ध्यान रखें लिट्टी को दोनों तरफ से एक जैसा पकाए और हल्का भूरा करें|
  • माइक्रोवेव में 20 से 25 मिनट तक पकाने के बाद चिमटे की मदद से एक-एक करके चूल्हे पर दोनों तरफ से सेक ले चूल्हे पर लिट्टी को सेकने से जो जो भूरा रंग माइक्रोवेव में पकने से हुआ था वह और गाढ़ा हो जाएगा और लिट्टी थोड़ा और पक जाएगा| अब पके हुए लिट्टी को पिघले हुए घी में डुबो कर रख दे| घी ऊपर से डालने से लिट्टी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है और यह खाने में और भी ज्यादा अच्छा और स्वादिष्ट लगता है|
  • “और अगर आपको लिट्टी को तेल में छानकर बनाना है तो उसे वैसे बनाने की विधि”:
  • पहले एक कड़ाही ले और उसे गैस पर गरम होने के लिए चढ़ा दे|
  • गैस जब गर्म हो जाए तो उसमें एक-एक करके लिपटी डाले और सबको गोल्डन ब्राउन तक दोनों तरफ से छाने|
  • अब तैयार किए हुए लिट्टी को बैंगन आलू टमाटर के चोखा साथ परोसे|

चोखा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री/ Important ingredients for Chokha:

  • 1 एक बड़ा बैंगन (भंटा बैंगन) Brinjal
  • 2 दो मीडियम साइज के टमाटर Tomato
  • 1/2 आधा कप के लगभग प्याज(बारीक बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग हरी मिर्च (बारीक बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच के लगभग (बारीक बारीक कटा हुआ) ताजा हरा धनिया
  • स्वाद के अनुसार नमक
  • 3 छोटा चम्मच सरसों का तेल
  • 1 एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • एक चुटकी के लगभग काली मिर्च पाउडर

चोखा बनाने की विधि/ Recipe for Chokha:

  • सबसे पहले गैस धीमी जला लें और एक बैंगन उस पर रखकर उसे हल्का-हल्का सावधानी से पकाएं|
  • ध्यान रखें बैंगन को पूरी तरह अच्छे से पकने तक चूल्हे पर रखना है|
  • अब टमाटर को भी ऐसे ही चूल्हे पर रखकर अच्छे से पकाना है|
  • ध्यान रखें टमाटर और बैंगन को तब तक चूल्हे से ना उतारे जब तक बैंगन और टमाटर दोनों ही अच्छे से पक ना जाए,बैंगन और टमाटर को सावधानी से पकाएं, ध्यान रखें कि आपका हाथ ना जले इसलिए दोनों को पलटने के लिए आप किसी चिमटे का इस्तेमाल कर सकती हैं|
  • बैंगन और टमाटर दोनों ही अच्छे से पक जाए तब बैंगन और टमाटर दोनों का छिलका Skin उतार ले| या फिर अगर बैंगन और टमाटर दोनों बहुत गर्म है तो उसे एक ठंडे पानी के कटोरी में रख दे ऐसा करने से छिलका भी अच्छे तरीके से उतर जाएगा|
  • अब बैंगन और और टमाटर के गूदे को मैश कर ले|
  • अब मैश किए हुए टमाटर और बैंगन में आधा का फूल अक्षत बारीक बारीक कटा हुआ प्याज, दो से तीन बारीक बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 छोटा चम्मच के लगभग बारी-बारी कटा हुआ ताजा धनिया, स्वाद के अनुसार नमक, 3 छोटा चम्मच के लगभग सरसों का तेल, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, और एक चुटकी के लगभग काली मिर्च डालकर इसे अच्छे तरीके से मिक्स करें|
  • ध्यान रखें सब को अच्छे तरीके से मिक्स करना है|
  • इसी तरीके से आप आलू उबालकर आलू का चोखा भी बना सकते हैं और इसे भी आप लिट्टी के साथ परोस सकते हैं|

लिट्टी चोखा बनाने की विधि संक्षेप में –

आपका लिट्टी और चोखा बंद कर तैयार है गरमा गरम लिट्टी को टेस्टी चोखा के साथ परोसे और सबका दिल जीत ले|आप इसे हरा धनिया के साथ भी परोस सकती हैं| इसे टमाटर और बैंगन का चोखा (भरता) के साथ परोसे और लोगों को खिलाएं और सबका दिल जीत ले| मुझे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं कि यह आपने कैसे बनाया और सब को कितना पसंद आया और अगर आप इसे कुछ अलग तरीके से बनाती हैं या फिर कुछ अलग ढंग से इसे पर उसकी हैं तो वह भी आप मुझे लिखकर बता सकती हैं|

और अगर आपको ऐसे ही किसी अन्य रेसिपी भी जानना है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर बता सकती हैं हम जरूर कोशिश करेंगे कि आप की पूछी गई रेसिपी हम जरूर बताएं| उम्मीद करती हूं कि आपको अभी बताई गई यह आसान सी लिट्टी चोखा की रेसिपी पसंद आई होगी और आप इसे अपने घर में जरूर बनाएंगे और सब को भी खिलाएंगे| चलिए अब मिलते हैं अगली रेसिपी में|

धन्यवाद

खुश रहें और स्वस्थ रहें..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here