Paneer Paratha Recipe In Hindi – पनीर पराठा कैसे बनाते हैं?

0

पनीर पराठा बनाने की विधि हिंदी में/ Paneer Pratha recipe in Hindi:

हममें से ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में पराठा खाना पसंद करते हैं,लेकिन मैं मानती हूं पराठा एक ऐसा डिश है जिसे आप जब आप चाहे तब खा सकते हैं,क्या आप भी उनमें से हैं? जो मानता है कि हम पराठा कभी भी खा सकते हैं| ऐसे तो आपने बहुत सारे पराठे खाए होंगे,आपने आलू के पराठे खाए होंगे, मेथी के पराठे खाए होंगे, प्याज और गोभी के पराठे भी खाए होंगे, पर क्या आपने घर में बने पनीर पराठा खाया है? नहीं? तो चलिए आज हम सीखते हैं पनीर पराठा बनाने की विधि हिंदी में/ Paneer Pratha recipe in hindi, इसे बनाने में और खाने में बहुत मजा आएगा|

पनीर पराठा लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं, पनीर पराठा पंजाब के सारे पराठे में से एक है जिसे लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है और खाते हैं बहुत चाव से हैं, पनीर पराठा एक ऐसा डिश है जिसे आप बाहर होटलों में पंजाबी ढाबों में तो बना ही सकते हैं साथ-साथ पनीर पराठा आप अपने घर में भी अपने परिवार वालों के लिए अपने बच्चों के लिए और अपने दोस्तों के लिए आसानी से बना सकते हैं और सबको खिला सकते हैं, क्योंकि हमेशा होटलों में या ढाबों में खाना खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है तो इससे अच्छा यही होगा कि आप वही चीज घर में बनाएं जो आपको होटलों में खाना पसंद है| पनीर पराठा को खाने के लिए सबसे अच्छा है कि आप उसके साथ ताजा दही या फिर घर में बने आम का अचार के साथ खाएं पर कई लोग के पास दही और घर के बने आम का अचार उपलब्ध नहीं हो पाता है तो आप लोग सॉस के साथ भी इसे खा सकते हैं| तो आइए देखते हैं कैसे बनता है पनीर पराठा|

पनीर पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री  /Ingredients for Paneer Paratha Recipe :

  • 300 ग्राम गेहू का आटा (आप चाहें तो इसमें मैदा भी मिला सकते हैं)
  • 200 ग्राम पनीर (या छेना)
  • 1 मीडियम साइज का प्याज (बारीक- बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक बारीक कटी हुई)
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • हरा धनियां (धूला हुआ और बारीक बारीक कटा हुआ)
  • एक छोटा चम्मच धनियां पाउडर
  • एक छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच से जरा सा कम काली मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • दो चुटकी गरम मसाला पाउडर
  • घी या तेल

पनीर पराठा बनाने की विधि – How to make Paneer Paratha in hindi :

  • पहले थाल में आटा अच्छे तरीके से छान ले और उसमें थोड़ा सा नमक डालें|
  • अब इसमें करीबन आधा छोटा चम्मच मोयन डालें और मिलाने के लिए एक चम्मच तेल या घी इसमें डालें|
  • अब इन सब को अच्छे से मिलाकर आटे को गूंद ले, ध्यान रखें कि पानी ज्यादा ना डालें, ज्यादा पानी डालने से आप का आटा गीला हो जाएगा और फिर आपको पराठा बनाने में काफी दिक्कत हो सकती है|
  • अब पनीर को कद्दू कस करके रखें, वैसे तो आप पनीर घर में भी बना सकते हैं |
  • अदरक को भी कद्दूकस करके रखे|
  • प्याज को अच्छी तरह से धो ले और बारीक बारीक काट लें|
  • वैसे ही हरी मिर्च और हरा धनिया भी अच्छे तरीके से धो ले और इन्हें भी बारीक बारीक काट ले|
  • अब कद्दूकस किए हुए पनीर में कटी हुई प्याज, कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ धनिया मिलाएं|
  • अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर,काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर अच्छे तरीके से डालें और इन सब को अच्छे से मिक्स कर ले|
  •  लीजिए आपके पराठे का, मेरा मतलब है पनीर के पराठे का भरावन तैयार है|
  • अब चूल्हा जलाएं और तवा या फ्राइंग पेन चूल्हे पर चढ़ा दे|
  • अब हाथ की मदद से आटे के छोटे-छोटे लोई बना ले और इसका छोटे-छोटे गोल गोल रोटी बेल ले|
  • अब इसमें बीच में पनीर का मिश्रण या भरावन अच्छी तरह से डाले और चारो और से उठाते हुए रोटी का मुंह बंद कर दे|
  • अब पनीर से भरे इस गोले को अपने उंगलियों और हथेली की मदद से थोडा सा बड़ा कर लीजिये|
  • अब इस गोले पर पलेथन लगाये और गोल पराठा बेल ले|
  • अब तक तवा गरम हो गया होगा अब इस पर पराठा रख दे और तेल की मदद से इसे अच्छे तरीके से सेके|
  • अब थोडा सा उठाके देखे अगर हल्का ब्राउन हो गया है तो घी डाले और हल्का सा और सके|
  • अब पराठा पलट दे और देखें दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन हुआ है कि नहीं, गोल्डन ब्राउन होने तक पराठा को पकाएं|
  • अब पनीर पराठा सिक गया है, टिश्यू बिछी प्लेट में निकाल ले ( टिशू बिछाकर के पराठा उस पर रखने से ज्यादा मात्रा में जो तेल हमने डाला था वह टिशु सोख लेगा और पराठे में ज्यादा तेल भी नहीं रहेगा )
  • इसी तरह सभी पराठे एक-एक करके सेक ले |

लीजिए आपका पनीर का पराठा घर में बनाया हुआ तैयार है

इन गर्म गर्म पराठो को मक्खन, दही, चटनी आदि के साथ मजे ले लेकर खा सकते हैं

कुछ ध्यान रखने वाली बातें/ Some important things to know:

  • अगर आपको सिर्फ आटे का पराठा पसंद नहीं है तो आप उसमें मैं दादी मिला सकते हैं लेकिन ध्यान रखें सिर्फ मैदे का पराठा खाना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है|
  • नमक आप स्वाद अनुसार ही डालें|
  • ध्यान रखें यदि आपको घर में पनीर बनाना या छेना बनाना आता है तो आप इसे घर में ही बनाएं|
  • हमने जो भी मसाले इस्तेमाल किए हैं आप इन सब को अपने मर्जी से घटा भी सकते हैं या बड़ा भी सकते हैं|
  • घी में बने हुए पराठे ज्यादा अच्छे बनते हैं और खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं|
  • इन पराठे को आप ताजी दही, घर का बनाया हुआ आम का अचार या फिर सॉस के साथ खाइए तो इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा|

अब आप इन पराठे को अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ बैठकर खाएं और उन्हें भी खिलाएं और इसके स्वाद का आनंद लें|

हमें पूरा भरोसा है आपको Paneer Paratha Recipe पसंद आई होगी,और हमें जरूर से जरूर बताएं कि पनीर पराठा आपने कैसे बनाया और आपके परिवार और आपके दोस्तों को यह खाने में कैसे लगे?

Paneer Paratha Recipe/पनीर पराठा बनाने की विधि पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि paneer  paratha ka tarika सब तक पहुच सके|

खुश रहें और स्वस्थ रहे|