Sattu pratha recipe in Hindi/सत्तू का पराठा बनाने की रेसिपी

0

सत्तू का पराठा बनाने की रेसिपी/ Sattu pratha recipe in hindi: कैसे हैं आप लोग उम्मीद करती हूं हमारी बताई गई पिछली रेसिपी को आप लोगों ने अपने घर में बनाने की जरूर कोशिश की होगी और आप लोगों को वह रेसिपी पसंद भी आई होगी| आप लोगों के साथ मैंने बिहार की प्रसिद्ध लिट्टी की रेसिपी शेयर की थी, लिट्टी सत्तू से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी है जो बिहार के लोगों के साथ-साथ देश में हर जगह के लोग खाना पसंद करते हैं|लिट्टी तो आप सब ने खाई होगी और इसकी रेसिपी भी मालूम होगी लेकिन क्या आपने सत्तू के बने परांठे खाए हैं? आज मैं आपको बताऊंगी सत्तू के पराठे की रेसिपी|

सत्तू सेहत के लिए कितना लाभदायक है यह तो सबको ही जानते हैं| सत्तू खाने से पाचन शक्ति ठीक रहती है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है, पेट को ठंडक पहुंचाती आती है और यह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसे बड़े रोगों में भी काफी लाभदायक होती है| तो अगर आपके घर में कोई डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर का मरीज है तो आप उनके खाने में कभी कभार सत्तू जरूर दिया करें| अगर आप अपने खाने में कुछ हेल्दी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो आप इस सत्तू पराठा की रेसिपी को जरूर ट्राई करें, इसमें बहुत सारा फाइबर और जरूरत के न्यूट्रिएंट्स होते हैं| आप इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट लंच और डिनर कभी भी बना सकते हैं, इसे बनाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता है ना ही ज्यादा सामग्री लगती है तो अगर आपके बच्चे रोज आपको नई रेसिपी बनाने की जिद करते हैं तो आप उन्हें यह हेल्थी सत्तू के पराठे बना कर जरूर खिलाएं| आप इस पराठे को दही, बैंगन का भरता, टमाटर की चटनी, बादाम की चटनी या अपने पसंद की किसी भी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खा सकते हैं|  सत्तू का पराठा बनाने के लिए यह आर्टिकल अंत तक पढ़े|

सत्तू का पराठा बनाने के लिए कुछ आवश्यक सामग्री/ important ingredients for Sattu pratha recipe:

सत्तू पराठे का आटा तैयार करने के लिए सामग्री:
  • 1 1/2डेढ़ कप के लगभग गेहूं का आटा
  • 1/2 आधा कप के लगभग मैदा
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 एक चम्मच घी
  • जरूरत के अनुसार इतना पानी
 सत्तू पराठे का भरावन के लिए सामग्री:
  • 1 एक कप के लगभग सत्तू
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • स्वाद के अनुसार भर नमक
  • 1 एक छोटा चम्मच लहसुन (बिल्कुल बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 एक मीडियम साइज का प्याज (बिल्कुल बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 2 दो से 3 तीन हरी मिर्च (बाड़ीक टुकड़ों में कटी हुई)
  • 1/2 आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 एक छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 एक छोटा चम्मच आम के अचार का मसाला
  • 1 एक चम्मच सरसों का तेल
  • 1 एक बड़ा चम्मच धनिया पत्ता (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
  • जरूरत हो तो दो से तीन छोटा चम्मच पानी
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

सत्तू का पराठा बनाने की विधि/ Sattu Pratha recipe in Hindi:

  • सत्तू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम पराठा का आटा तैयार करके रख देंगे, उसके लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, थोड़ा सा नमक, कलौंजी और अजवाइन डालनी है और सब को अच्छे से मिला देना है|
  • अब आटे में घी डालें और थोड़ा थोड़ा पानी देते हुए आटा को गूंथ ले,  जितनी जरूरत हो उतना ही पानी डालें और हल्के हाथों से पराठा के आटे को गूंथ ले| आटा गोद लेने के बाद इसे ढक कर कुछ देर के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें|
  • जब तक पराठे का आटा सेट हो रहा है तब तक आप भरावन तैयार कर ले| उसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में उसमें सत्तू डालें और उसमें अजवाइन,  बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, स्वाद के अनुसार भर नमक और भरावन की सारी सामग्री डालें और सबको अच्छे से मिला दे|
  • भरावन में तेल और आचार के मसाले की वजह से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन अगर फिर भी आपको पानी की जरूरत लगे तो इसने 1 से 2 छोटा चम्मच पानी डालें और सब को नरम हाथों से मिला ले| भरावन को ज्यादा गिला नहीं करना है वरना पराठे सेकते वक्त पराठे फटने लगेंगे| सत्तू पराठा का भरावन भी रेडी है, अब बस आपको पराठे सेकने है|
  • पराठे सेकने के लिए सबसे पहले गैस पर एक तवा चढ़ाएं और उसे गर्म करें| सेट होने के लिए रखे गए आटे को एक बार फिर से अच्छे से मिला ले और आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले|
  • छोटी-छोटी लोई बनाने के बाद हाथों की मदद से लोहे के बीच में हल्का दबा दें और उसमें भरावन डालकर लोई को अच्छे से बंद कर दें, अब हाथों से इसे हल्का हल्का दबाकर इसका एक पेड़ा बना दे|अब सूखा आटा लगाते हुए इन पेड़ों को हल्का मोटा बेल लेना है|
  • जब तवा गरम हो जाए तब उस पर बेल कर रखे गए पराठो को एक-एक करके रखें और हल्का हल्का तेल लगा कर पराठे को दोनों तरफ से सेक ले|लीजिए आपके मनपसंद सत्तू पराठा की रेसिपी बनकर बिल्कुल तैयार है इसे आप अपने पसंद की कोई भी सब्जी, भरता, दही, अचार, सौस या फिर किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं|

सत्तू का पराठा बनाते वक्त ध्यान में रखने वाली कुछ जरूरी बातें/ Important things to remember:

  • सत्तू का पराठा बनाने के लिए आप गेहूं के आटे में थोड़ा सा मैदा मिलाकर के भी पराठे बना सकते हैं|
  • सत्तू का पराठा बनाते वक्त तैयार किए हुए सत्तू के भरावन में ज्यादा पानी ना डालें वरना पराठा बनाते वक्त पराठा टूटने लगेंगे और सत्तू पराठा से बाहर निकलने लगेंगे|
  • सत्तू पराठा का भरावन तैयार करने के थोड़ी देर बाद ही पराठा तैयार कर ले वरना नमक होने की वजह से सत्तू पानी छोड़ने लगेगा|
  • पराठे के भरावन को खट्टा बनाने के लिए आप अमचूर, या कोई अचार के मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं| आप इसके लिए नींबू, आम या मिर्ची के अचार का इस्तेमाल करें|
  • सत्तू का पराठा सेकने के लिए आप सादा तेल या फिर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं|
  • सत्तू के पराठा को आप आलू का चोखा, टमाटर की नमकीन चटनी या बैंगन का भरता के साथ मजे लेकर खा सकते हैं|
हमारे द्वारा बताए गए अन्य रेसिपी को पढ़ें:

यह कुछ छोटी मोटी ध्यान में रखने वाली बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपने घर में यह टेस्टी और लजीज सत्तू के पराठे बना सकते हैं| सत्तू के पराठे को आप सुबह ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी खा सकते हैं| सत्तू आपकी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही साथ अगर आप सत्तू को पराठे में डालकर बनाएंगे तो यह खाने में भी अच्छे लगेंगे और फायदा तो होगा ही| आप हमारे बताए गए इस आर्टिकल को पढ़कर सत्तू का पराठा बनाने की कोशिश अपने घर में जरूर कीजिएगा और हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके भी जरूर बताइएगा कि आपने इस टेस्टी और आसानी से बनने वाले सत्तू के पराठे की रेसिपी को किस तरीके से बनाया और आपको और आपके परिवार वालों को यह कितना ज्यादा पसंद आया|

साथ ही अगर आपको इस रेसिपी के बारे में कुछ पूछना है, या कोई अन्य पराठा बनाना सीखना है या फिर किसी और रेसिपी के बारे में ही जानना है तो आप वह भी हमें कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं| हम आपके पूछे पूछे गए रेसिपी के बारे में बताने की पूरी कोशिश करेंगे| मिलते हैं हम हमारी अगली रेसिपी में तब तक के लिए पढ़ते रहिए हमारे द्वारा बताए गए सारे रेसिपी को|

धन्यवाद..|

खुश रहिए और स्वस्थ रहिए..|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here